कुजू : सीसीएल मुख्यालय ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में जो लक्ष्य दिया है, उसे प्राप्त करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. इसके लिए अधिकारी, सीसीएल कर्मी, मजदूर प्रतिनिधियों, रैयत विस्थापित व प्रभावितों का सकारात्मक सहयोग लिया जायेगा. उक्त बातें कुजू क्षेत्र के नये महाप्रबंधक प्रशांत वाजपेयी ने शुक्रवार को महाप्रबंधक कार्यालय में पदभार ग्रहण के दौरान कही.
उन्होंने सभी कोयला कर्मियों से अपने कर्तव्य का निर्वाह ईमानदारी से करने को कहा. श्री वाजपेयी इससे पूर्व सीसीएल अरगडा क्षेत्र में जीएम ऑपरेशन के पद पर पदस्थापित थे. उन्हें निवर्तमान महाप्रबंधक एके चौबे ने पदभार ग्रहण कराया. निवर्तमान महाप्रबंधक एके चौबे ने कहा कि अधिकारी, कर्मी व मजदूर प्रतिनिधियों सहित यहां के लोगों से स्नेह व सम्मान मिला. उन्हें हमेशा याद करेंगे. उन्होंने अधिकारियों से कंपनी हित में नये महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में उन्हें सकारात्मक सहयोग करने की बात कही. मौके पर एसओपी केके सिंह, करमा पीओ आनंद मोहन, पुंडी पीओ संजीव कुमार, कुजू पीओ एसके पराश्रेय, आर कुमार, आरके चौरासिया, आरके मुखर्जी, आरएन सिंह, एसके पांडेय, सुनील कुमार, जेवाई कामड़े, हिमालय, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, सुरजीत मल्लिक, विनय कुमार ठाकुर, राजीव शरण, एसओसी ग्रीजेश कुमार, एमके सिंह, राहुल साहा, विवेक कुमार, उमेश सिंह, रजत ठाकुर मौजूद थे.
