भरेचनगर से पढ़ाई कर स्कूल बस से उतर कर घर जा रही एरम माजमीन

इस दाैरान कार ने मार दी टक्कर सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य विवाह समारोह में शामिल होकर बिहार से रांची लौट रहे थे मांडू : मांडू जामा मस्जिद स्थित एनएच 33 पर सड़क दुर्घटना में डीएवी भरेचनगर की छात्रा (13 वर्ष) की मौत हो गयी. एक ही परिवार के चार बच्चे, दो महिला […]

इस दाैरान कार ने मार दी टक्कर

सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य
विवाह समारोह में शामिल होकर बिहार से रांची लौट रहे थे
मांडू : मांडू जामा मस्जिद स्थित एनएच 33 पर सड़क दुर्घटना में डीएवी भरेचनगर की छात्रा (13 वर्ष) की मौत हो गयी. एक ही परिवार के चार बच्चे, दो महिला समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू ले गये. यहां केंद्र के चिकित्सक डॉ अशोक राम, डॉ सैयद हिदायतुल्लाह ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार कर रांची, रिम्स रेफर कर दिया. यहां चार की हालत गंभीर बतायी जाती है. यह घटना बुधवार की है. मिली जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार
(जेएच01बीडब्लू/0724) में बिहार के घोसी से विवाह समारोह में शामिल होकर चिंता देवी, संगीता देवी, पारूल कुमारी (नाै) राजेंद्र कुमार, दर्शन राज (10), वीकू कुमार (सभी रांची आदर्श नगर, धुर्वा निवासी) घर लौट रहे थे. इसी बीच एनएच33 स्थित जामा मस्जिद के निकट कार अनियंत्रित होकर डीएवी भरेचनगर से पढ़ाई कर स्कूल बस से उतर कर घर जा रही एरम माजमीन को टक्कर मार दी. इसके बाद कार मस्जिद की दीवार से टकरा गयी. ग्रामीणों ने घायल छात्रा समेत सभी लोगों को कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद स्कूली छात्रा समेत सभी घायलों को रांची रिम्स भेजा गया. यहां रास्ते में ही स्कूली छात्रा एरम माजमीन की मौत हो गयी. घायलों से अस्पताल में अफरा -तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.
विवाह समारोह से रांची लौट रहे थे : कार दुर्घटना में सवार एक ही परिवार के थे. सभी बिहार के घोसी स्थित विवाह समारोह में भाग लेकर घर रांची लौट रहे थे. दुर्घटना के बाद शादी की खुशी गम में बदल गयी. परिवार के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये.
छात्रा की मौत के बाद मांडू में गम का माहौल : मांडू चटी निवासी सेवानृवित्त शिक्षक सुलेमान अली की पोती एरम माजमीन की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की खबर सुनते ही मांडू का माहौल गम में बदल गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >