अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड सदस्यों ने ली शपथ

रामगढ़ : रामगढ़ समाहरणालय के सभागार में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें नगर परिषद के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को शनिवार को शपथ दिलायी गयी. शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो आैर वार्ड सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को डीडीसी सुनील […]

रामगढ़ : रामगढ़ समाहरणालय के सभागार में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें नगर परिषद के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को शनिवार को शपथ दिलायी गयी. शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो आैर वार्ड सदस्यों को शपथ दिलायी गयी.

नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को डीडीसी सुनील कुमार, एसी विजय कुमार गुप्ता व नगर परिषद के विशेष कार्य पदाधिकारी सह एसडीओ अनंत कुमार ने शपथ दिलायी. नगर परिषद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित युगेश बेदिया को शपथ दिलायी गयी. नव निर्वाचित उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो को शपथ दिलायी गयी. मौके पर जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्यवन समिति के उपाध्यक्ष तिवारी महतो, चंद्र महतो, सज्जन पारीक, संजीत सिंह उर्फ छोटू सिंह, गुड्डू सिंह समेत नगर परिषद के पदाधिकारी मौजूद थे.
नगर परिषद रामगढ़ के नवनिर्वाचित 32 वार्ड सदस्यों ने भी शपथ ली.
शपथ लेने वालों में वार्ड नंबर एक की मंजु देवी, वार्ड नंबर दो के लक्खी राम मांझी, वार्ड नंबर तीन की हेमनी देवी, वार्ड नंबर चार के कुलदीप कुशवाहा, वार्ड नंबर पांच के अर्जुन यादव, वार्ड नंबर छह के चीतू महतो, वार्ड नंबर सात के अनिल गुप्ता, वार्ड नंबर आठ की कौशल्या देवी, वार्ड नंबर नौ के शिवशंकर मिश्रा, वार्ड नंबर 10 के इंद्रदेव राम, वार्ड नंबर 11 की अमरीन मंजर, वार्ड नंबर 12 के गोपाल मुंडा, वार्ड नंबर 13 के निर्विरोध निर्वाचित संगीता देवी, वार्ड नंबर 14 के राजेश राम, वार्ड नंबर 15 की प्रिया देवी, वार्ड नंबर 16 के गणेश पासवान, वार्ड नंबर 17 की अन्नु विश्वकर्मा, वार्ड नंबर 18 की अंजु देवी, वार्ड नंबर 19 के प्रदीप कुमार, वार्ड नंबर 20 की फातिमा खातून, वार्ड नंबर 21 की गीता देवी, वार्ड नंबर 22 की मंजु चौधरी, वार्ड नंबर 23 के विनोद तिवारी, वार्ड नंबर 24 के सनेयरा बारला, वार्ड 25 के अखिलेश महतो, वार्ड नंबर 26 के देवधारी महतो, वार्ड नंबर 27 के रौशन कुमार, वार्ड नंबर 28 की शीला देवी, वार्ड नंबर 29 की जयंती देवी, वार्ड नंबर 30 की सीता देवी, वार्ड नंबर 31 की ललिता कुमारी आैर वार्ड नंबर 32 की रेणु कुमारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >