20 दिन में होगा बोंगई का कायाकल्प

15 दिनों के अंदर सड़क निर्माण कार्य होगा शुरू दुलमी : दुलमी प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव बोंगई में शनिवार को संध्या चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त राजेश्वरी बी, डीडीसी सुनील कुमार शामिल हुए. उपायुक्त ने कहा कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत इस गांव का चयन किया है. […]

15 दिनों के अंदर सड़क निर्माण कार्य होगा शुरू

दुलमी : दुलमी प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव बोंगई में शनिवार को संध्या चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त राजेश्वरी बी, डीडीसी सुनील कुमार शामिल हुए. उपायुक्त ने कहा कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत इस गांव का चयन किया है. 20 दिनों के अंदर इस गांव के एक – एक घरों का कायाकल्प किया जायेगा. अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. 15 दिनों के अंदर बोंगई के जर्जर पथ का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. गांव में ही स्वास्थ्य शिविर लगा कर महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण कराया जायेगा. बैंक के अधिकारियों द्वारा गांव में शिविर लगा कर लोगों का खाता खोला जायेगा और बीमा किया जायेगा.

इस गांव के सभी परिवार के लोगों को उजाला योजना, उज्ज्वला योजना, मिशन इंद्रधनुष, एलइडी, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का लाभ दिया जायेगा. डीडीसी ने कहा कि यह गांव काफी पिछड़ा था. योजनाओं को धरातल पर उतार कर इस गांव को मॉडल बनाया जायेगा. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकारी कार्यों में सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया. इससे पूर्व, अतिथियों का स्वागत सहिया दीदी ने किया.

मौके पर दिल्ली केंद्रीय टीम के मनीष गुप्ता, अनुराम शर्मा, डीटीओ संजीव कुमार, बीडीओ जयाशंखी मुर्मू, सिविल सर्जन, बीपीओ अबोध राम, मुखिया रमेश बेदिया, मुखिया शैलेश चौधरी, प्रकाश महली, छटू गंझू, श्यामलाल भोगता, अशोक गंझू, रितेश भोगता, सुखू गंझू, पनेश्वर देवी, कमली देवी, सुषमा देवी, शनिचरिया देवी, कविता देवी

शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >