बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव पहुंचे रजरप्पा, कहा- मनमोहक है यहां की वादियां

रजरप्पा : बॉलीवुड अभिनेता सह मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव बुधवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा – अर्चना की. अभिनेता श्री यादव मंदिर प्रक्षेत्र के सूर्य मंदिर, अष्ट मंदिर, काली मंदिर सहित कई मंदिरों में भी पूजा की. मंदिर स्थित प्रशासनिक भवन में उन्होंने कहा कि रजरप्पा मंदिर के बारे […]

रजरप्पा : बॉलीवुड अभिनेता सह मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव बुधवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा – अर्चना की. अभिनेता श्री यादव मंदिर प्रक्षेत्र के सूर्य मंदिर, अष्ट मंदिर, काली मंदिर सहित कई मंदिरों में भी पूजा की. मंदिर स्थित प्रशासनिक भवन में उन्होंने कहा कि रजरप्पा मंदिर के बारे में उन्हें जानकारी थी.
बुधवार को काफी सौभाग्य से माता के दरबार में पहुंचने का मौका मिला है. झारखंड की वादियां काफी सुंदर व मनमोहक हैं. इससे पूर्व उन्होंने बुंडू के दिउड़ी मंदिर व सूर्य मंदिर में भी जाकर पूजा – अर्चना की. झारखंड में भी फिल्म बनाने की अपार संभावना है. वह मां छिन्नमस्तिके दरबार में फिर आयेंगे. राजपाल यादव के मंदिर पहुंचने की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में प्रशंसक मंदिर पहुंचे और उनके साथ सेल्फी ली. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामगढ़ एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, रजरप्पा इंस्पेक्टर सच्चिदा प्रसाद सिंह, एएसआइ मालती कुमारी, श्याम बाबू साह, महेंद्र मिश्रा सदलबल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >