20 लोगों ने सिर मुड़वा कर किया विरोध

रामगढ़ : राजनीतिक दलों ने हमें कायर बना दिया है. हम सच बोलने से डरने लगे हैं. इसलिए हम अलीमुद्दीन हत्याकांड में सच बोलने से डरने लगे हैं. उक्त बातें भाजपा के पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने मंगलवार को अलीमुद्दीन हत्याकांड में निर्दोषों को फंसाने के विरोध में आैर घटना की सीबीआइ व एनआइए जांच […]

रामगढ़ : राजनीतिक दलों ने हमें कायर बना दिया है. हम सच बोलने से डरने लगे हैं. इसलिए हम अलीमुद्दीन हत्याकांड में सच बोलने से डरने लगे हैं. उक्त बातें भाजपा के पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने मंगलवार को अलीमुद्दीन हत्याकांड में निर्दोषों को फंसाने के विरोध में आैर घटना की सीबीआइ व एनआइए जांच की मांग को लेकर शुरू किये गये आंदोलन में कही.

उन्होंने कहा कि घटना में निर्दोषों को फंसाया गया है. जिन लोगों ने फोन पर पुलिस को सूचना दी, वे लोग दोषी कैसे हो सकते हैं. अलीमुद्दीन की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है. पुलिस वालों को बचाने के लिए निर्दोषों को फंसा दिया गया. उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री सह हजारीबाग सांसद केे बारे में कहा कि घटना के 10 माह बाद उन्हें निर्दोष व उनके घर वालों की याद आयी. कुछ दिन पूर्व हेहल में एक युवक सुनील गिरी की हत्या कर दी गयी. इसमें पैसे लेकर अभियुक्तों के नाम को हटा दिया गया. प्रतिदिन ईंट भठ्ठों पर छापामारी कर कोयला पकड़ा जा रहा है. जिस क्षेत्र में कोयला पकड़ा जा रहा है, उस क्षेत्र के थानेदार पर केस होना चाहिए. बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि यह लड़ाई हिंदू- मुसलमान की नहीं है. यह इंसाफ की लड़ाई है. हम जांच की मांग कर रहे हैं. निर्दोष को जेल से रिहा करना होगा. हिंदू समाज युवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिसोदिया ने कहा कि सजा पाये गोरक्षक युवक निर्दोष हैं. इन्हें पुलिस ने फंसाया है. इनकी रिहाई तक आंदोलन जारी रहेगा. पुराने जनसंघी व भाजपा के छतरनाथ चौधरी ने भी अपने विचार रखे. सभा का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री बलराम कुशवाहा ने किया.

कार्यक्रम में शामिल लोग
कार्यकम में प्रो आलोक सिंह, प्रदीप प्रजापति, उमेश प्रसाद, कमल ठाकुर, अनमोल सिंह, भगवान प्रसाद, सर्वेश सिंह, नमेंद्र चंचल, बसंत कुशवाहा, चरण केवट, किशोर गिरी, प्रदीप शर्मा, रवि प्रसाद, पार्वती देवी, छावनी परिषद की पूर्व वार्ड सदस्य नीलम देवी, महेश मालाकार, रतन चौधरी, उपेंद्र वर्मा, चुनचुन सिंह, धीरज सिंह, प्रभात अग्रवाल,आनंद कुशवाहा, सूरज प्रजापति अभिषेक, टिंकू कुमार, दुर्गा विश्वकर्मा, अमित कुमार दास, संजय कुमार, अमन राजा, मिंटू कुशवाहा, जीतू कुमार, सागर कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >