पावर ग्रिड का निर्माण कार्य बंद कराया

पतरातू : रोजगार की मांग को लेकर मंगलवार को कटिया पंचायत की दर्जनों महिलाअों ने पावर ग्रिड निर्माण कार्य को बंद करा दिया. महिलाअों का कहना था कि 12 मार्च 2018 को प्रशासन, पावर ग्रिड व सीजीएल के अधिकारियों के साथ विस्थापितों के बीच समझौता हुआ था. इसमें स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बात […]

पतरातू : रोजगार की मांग को लेकर मंगलवार को कटिया पंचायत की दर्जनों महिलाअों ने पावर ग्रिड निर्माण कार्य को बंद करा दिया. महिलाअों का कहना था कि 12 मार्च 2018 को प्रशासन, पावर ग्रिड व सीजीएल के अधिकारियों के साथ विस्थापितों के बीच समझौता हुआ था. इसमें स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बात हुई थी. इसके बाद भी रोजगार नहीं दिया जा रहा है. निर्माण कार्य बंद करानेवाली महिलाअों में झुलासो देवी, लीलावती देवी, अनिता देवी, वीणा देवी, चंपा देवी व अंजु देवी ने कहा कि जब तक काम नहीं मिलेगा, तब तक सुचारू रूप से काम नहीं चलने दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >