रामगढ़ नगर परिषद निर्वाचन: मतदान व पीठासीन पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

15 को चुनाव सामग्री प्राप्त करें रामगढ़ : नगर परिषद निर्वाचन 2018 चुनाव को लेकर गांधी स्मारक +2 आदर्श उच्च विद्यालय रामगढ़ में सोमवार को पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी व तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपायुक्त रामगढ़ राजेश्वरी बी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया. […]

15 को चुनाव सामग्री प्राप्त करें

रामगढ़ : नगर परिषद निर्वाचन 2018 चुनाव को लेकर गांधी स्मारक +2 आदर्श उच्च विद्यालय रामगढ़ में सोमवार को पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी व तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपायुक्त रामगढ़ राजेश्वरी बी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया. उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को निदेश दिया कि 15 अप्रैल 2018 को सभी मतदान कर्मी चुनाव सामग्री प्राप्त करने के लिए ससमय पहुंचे. प्रशिक्षण के वरीय पदाधिकारी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, निदेशक, डीआरडीए द्वारा सम्पन्न कराया गया. पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी, एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों को ग्रुपवार 06 हॉल में विभिन्न प्रतिनियुक्त प्रभारी पदाधिकारी , पर्यवेक्षक सहायकों के देखरेख में मास्टर ट्रेनरों द्वारा इवीएम मशीन व मतदान संपन्न कराने का प्रशिक्षण दिया गया.

आय व्यय का ब्योरा नहीं देने पर प्रत्याशी को नोटिस

रामगढ़ : नगर परिषद चुनाव के अध्यक्ष पद उम्मीदवारों द्वारा चुनाव के लेखा जोखा का सत्यापन नहीं कराये जाने पर जिला परिषद अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने नोटिस जारी किया है. निर्वाची पदाधिकारी ने भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आनंद कुमार बेदिया व निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश चंद्र राम को नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि आप दोनों प्रत्याशियों द्वारा छह अप्रैल को लेखा जोखा पंजी का सत्यापन नहीं कराया गया है, जो राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों के विरुद्ध है. अगर उम्मीदवारों द्वारा व्यय पंजी को प्रस्तुत करने में असफल रहते है तो भादवि की धारा 171-झ के तहत अधिनिस्थ सक्षम न्यायालय में शिकायत दर्ज करायी जायेगी. इस संबंध में दोनों प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा आदेश दिया गया कि व्यय पंजी का सत्यापन 13 अप्रैल को दस बजे से पांच बजे तक व्यय पंजी सत्यापन के लिए उपलब्ध करायेंगे. नहीं कराये जाने के स्थिति में आपके विरुद्ध कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >