रामगढ़ : नगर परिषद निर्वाचन 2018 चुनाव को लेकर गांधी स्मारक +2 आदर्श उच्च विद्यालय रामगढ़ में सोमवार को पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी व तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपायुक्त रामगढ़ राजेश्वरी बी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया. उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को निदेश दिया कि 15 अप्रैल 2018 को सभी मतदान कर्मी चुनाव सामग्री प्राप्त करने के लिए ससमय पहुंचे.
प्रशिक्षण के वरीय पदाधिकारी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, निदेशक, डीआरडीए द्वारा सम्पन्न कराया गया. पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी, एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों को ग्रुपवार 06 हॉल में विभिन्न प्रतिनियुक्त प्रभारी पदाधिकारी , पर्यवेक्षक सहायकों के देखरेख में मास्टर ट्रेनरों द्वारा इवीएम मशीन व मतदान संपन्न कराने का प्रशिक्षण दिया गया.
