रामगढ़. नगर परिषद चुनाव के अध्यक्ष पद उम्मीदवारों द्वारा चुनाव के लेखा जोखा का सत्यापन नहीं कराये जाने पर जिला परिषद अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने नोटिस जारी किया है. निर्वाची पदाधिकारी ने भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आनंद कुमार बेदिया व निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश चंद्र राम को नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि आप दोनों प्रत्याशियों द्वारा छह अप्रैल को लेखा जोखा पंजी का सत्यापन नहीं कराया गया है, जो राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों के विरुद्ध है.
अगर उम्मीदवारों द्वारा व्यय पंजी को प्रस्तुत करने में असफल रहते है तो भादवि की धारा 171-झ के तहत अधिनिस्थ सक्षम न्यायालय में शिकायत दर्ज करायी जायेगी. इस संबंध में दोनों प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा आदेश दिया गया कि व्यय पंजी का सत्यापन 13 अप्रैल को दस बजे से पांच बजे तक व्यय पंजी सत्यापन के लिए उपलब्ध करायेंगे. नहीं कराये जाने के स्थिति में आपके विरुद्ध कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा.
