भुरकुंडा : बासल थाना क्षेत्र की लबगा पंचायत से लापता हुए तीन स्कूली छात्रों को बासल पुलिस ने सोमवार की सुबह आठ बजे गेगदा में नदी किनारे से बरामद किया. बताया गया कि लबगा के रामकुमार मुंडा का पुत्र कौशल मुंडा, शिवशंकर महतो का पुत्र आदित्य कुमार व रंजीत गुप्ता का पुत्र विशाल कुमार रविवार दोपहर 12 बजे से गायब थे.
तीन बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला. रात्रि आठ बजे परिजनों ने इसकी सूचना बासल थाने को दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गयी. रात में भी बच्चों की काफी खोजबीन की गयी. इस बीच पुलिस ने तीनों को गेगदा में नदी किनारे से बरामद किया. कौशल उमवि लबगा में दूसरी व विशाल तीसरी, आदित्य आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है. बासल थाना प्रभारी विमल प्रकाश तिर्की ने कहा कि पूछताछ में छात्रों ने खुद से खेल-खेल में दूर चले जाने की बात बतायी है. रात के कारण वे
