भुरकुंडा : समिति ने ठप किया कोयला डिस्पैच

12 घंटे बंद रही कोयले की ट्रांसपोर्टिंग, सीसीएल को लाखों का नुकसान लोकल सेल चालू कराने की मांग को लेकर हुआ था आंदोलन प्रबंधन ने 10 तारीख से चालू करने का दिया आश्वासन भुरकुंडा : भुरकुंडा रोड सेल समिति ने लोकल सेल को चालू करने की मांग को लेकर अपने पूर्व घोषित आंदोलन के तहत […]

12 घंटे बंद रही कोयले की ट्रांसपोर्टिंग, सीसीएल को लाखों का नुकसान
लोकल सेल चालू कराने की मांग को लेकर हुआ था आंदोलन
प्रबंधन ने 10 तारीख से चालू करने का दिया आश्वासन
भुरकुंडा : भुरकुंडा रोड सेल समिति ने लोकल सेल को चालू करने की मांग को लेकर अपने पूर्व घोषित आंदोलन के तहत शुक्रवार को यहां सीसीएल का कोयला डिस्पैच ठप कर दिया. सुबह से ही लोकल सेल के मजदूरों ने बलकुदरा ओपेन कास्ट व भूमिगत खदानों पर अपना पहरा डाल दिया था. रोड सेल के मजदूरों ने दो जगह छठ मंदिर व बांसगढ़ा के समीप मोर्चाबंदी की थी.
इसके कारण सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक भुरकुंडा से कोयला अन्यत्र नहीं भेजा सका. इससे सीसीएल को लाखों का नुकसान हुआ है. शाम को प्रबंधन ने मोर्चा स्थल पर ही पहुंच कर आंदोलनकारियों से वार्ता की. प्रबंधन ने सेल समिति को बताया कि सीटीओ की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. भुरकुंडा के पीओ प्रदूषण विभाग के दफ्तर में अभी भी मौजूद हैं.
सारी व्यवस्था ऑनलाइन है. इसलिए 10 अप्रैल से हर हाल में लोकल सेल में कोयला लोडिंग चालू कर दिया जायेगा. इधर, सेल समिति ने प्रबंधन को स्पष्ट कर दिया कि यदि 10 अप्रैल को सेल चालू नहीं हुआ, तो बगैर नोटिस के 11 अप्रैल से डिस्पैच ठप करने के साथ-साथ भुरकुंडा कोलियरी का उत्पादन भी ठप कर दिया जायेगा. इसकी संपूर्ण जवाबदेही प्रबंधन की होगी. वार्ता में प्रबंधन की ओर से एसओएम सुधीर सिन्हा, सेल्स ऑफिसर एसके झा थे. समिति की ओर से गिरधारी गोप, दर्शन गंझू, अजय सिंह, नारायण गोप, बालेश्वर पासवान, रमण शर्मा, प्रेमकुमार शर्मा, रोबिन मुखर्जी, प्रेमकुमार साहू, जुगल पासवान, रावेल एक्का शामिल थे.
आंदोलन में गणेश बेदिया, हरिशंकर चौधरी, मुकेश पासवान, रामनाथ शर्मा, अमरेंद्र गांधी, इंद्रदेव मुंडा, जयदेव सिंह, चंद्र पाहन, मनोज मांझी, रोहित करमाली, अभय मेहता, प्रमोद कुमार, अशोक यादव, नाजिर करमाली, चंदरू मुंडा, शंकर पासवान, छोटेलाल मांझी, ताराचंद करमाली, देवपति देवी, विमला देवी, चंपा देवी, राधा देवी, बोगन देवी, भुजन देवी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >