जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 11 मामलों का निष्पादन

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 11 मामलों का निष्पादन

रामगढ़. छावनी फुटबॉल मैदान में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एसपी ने जिला के अलग-अलग थाना व ओपी के लिए बनाये गये स्टॉल में जाकर शिकायतकर्ताओं से मुलाकात की. शिविर में 53 शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत व समस्याओं को पुलिस के समक्ष साझा किया. इसमें 11 मामलों का निष्पादन किया गया. एसपी ने पत्रकारों से कहा कि शिविर में जनता काे अपनी शिकायतों को वरीय पदाधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिलता है. इससे पुलिस व पब्लिक के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है. मौके पर डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स, एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, पतरातू एसडीपीओ, मांडू बीडीओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >