ट्रेन से गिर यात्री घायल

भुरकुंडा : चलती ट्रेन से गिर कर औरंगाबाद निवासी पंकज गुप्ता घायल हो गये. घटना सोमवार रात की है. ट्रेन पतरातू से भुरकुंडा स्टेशन की तरफ जाने के दौरान बलकुदरा ओवरब्रिज के नीचे से जब गुजर रही थी, तभी यह हादसा हुआ. बताया गया कि पंकज ट्रेन के दरवाजे के पास बैठे थे. अचानक आंख […]

भुरकुंडा : चलती ट्रेन से गिर कर औरंगाबाद निवासी पंकज गुप्ता घायल हो गये. घटना सोमवार रात की है. ट्रेन पतरातू से भुरकुंडा स्टेशन की तरफ जाने के दौरान बलकुदरा ओवरब्रिज के नीचे से जब गुजर रही थी, तभी यह हादसा हुआ. बताया गया कि पंकज ट्रेन के दरवाजे के पास बैठे थे. अचानक आंख लग गयी और वे ट्रेन से गिर गये. पंकज का इलाज पतरातू अस्पताल में कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >