पतरातू के ओसम मिल्क प्लांट गेट पर फायरिंग व बमबारी

पतरातू के ओसम मिल्क प्लांट गेट पर फायरिंग व बमबारी

घटना के बाद आसपास के लोगों में मच गयी अफरा-तफरी पतरातू. पतरातू थाना क्षेत्र के रियाडा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओसम मिल्क प्लांट गेट पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग व बमबाजी कर इलाके में दहशत फैला दी. जानकारी के अनुसार, घटना के बाद दूध फैक्ट्री प्रबंधन ने पतरातू थाना को लिखित सूचना दी है. इसमें प्लांट गेट पर फायरिंग व बमबारी की घटना होने की बात कही है. उधर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह एक बाइक पर सवार दो अपराधी फैक्ट्री गेट के पास पहुंचे और हवाई फायरिंग शुरू कर दी. उन्होंने प्लांट के मुख्य गेट पर देसी बम फेंका. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. मौके से चाइनीज कांटी, शीशे के टुकड़े व बारूद के अवशेष मिलने की बात कही जा रही है. मालूम हो कि इससे पहले 29 मार्च की देर शाम पतरातू-रांची मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास एमजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टोर गेट पर भी अपराधियों ने फायरिंग व बमबाजी की थी. इस घटना में स्टोर पर तैनात सुरक्षा गार्ड प्रदीप राजवंशी को गोली लगी थी. करीब एक माह पूर्व सरैया टोला में भी गोलीबारी की घटना हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >