कैथा महादेव मंडा मंदिर में यज्ञ को लेकर भूमि पूजन

कैथा महादेव मंडा मंदिर में यज्ञ को लेकर भूमि पूजन

धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन से सुदृढ़ होती है आस्था : तिवारी महतो रामगढ़. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 26 कैथा में महादेव मंडा मंदिर निर्माण समिति ने भूमि पूजन, ध्वजारोहण व नगर भ्रमण अनुष्ठान कराया. मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यज्ञ को लेकर भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य जजमान सुदर्शन महतो, मुक्ति देवी, राजेश कुमार महतो, सुनीता भारती, छात्रधारी महतो, मोनिका देवी, धर्मेंद्र महतो, शांति देवी, कैलाश महतो, बरखा देवी से पूजा-अर्चना करायी. बनारस के आचार्य पंडित अमन शास्त्री, यज्ञाधीश नितेश तिवारी, सहयोगी जनार्दन तिवारी ने अनुष्ठान संपन्न कराया. पूजा-अर्चना के पश्चात नगर भ्रमण निकाला गया. कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने बताया कि 12 से 16 अप्रैल तक पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. मुख्य अतिथि मांडू विधानसभा के विधायक तिवारी महतो ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन से आस्था सुदृढ़ होती है. समाज में एकता और भाईचारा भी बढ़ता है. कार्यक्रम में राजेश कुमार महतो, राजकुमार महतो, पार्षद देवधारी महतो, सत्येंद्र कुमार, श्रवण कुमार, चुन्नीलाल महतो, सुदर्शन महतो, मुकेश महतो, सचिन महतो, राधा महतो, संजय करमाली, माधव करमाली, राम प्रकाश महतो, मुरलीधर महतो, राजेंद्र महतो, संदीप कुमार महतो, ईश्वर महतो, कुलदीप महतो, जितेंद्र रविदास, शुक्र महतो, अमित दास, जानकी महतो मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >