अलीमुद्दीन हत्याकांड में अब तक 10 को जेल

रामगढ़: रामगढ़ में हालात तेजी से सामान्य हुए हैं. अब कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं आ रही है. पुलिस व प्रशासन इस कांड को लेकर पूरी तरह से चौकस है. सोमवार शाम उपायुक्त के आवासीय कार्यालय में उपायुक्त राजेश्वरी बी और एसपी किशोर कौशल ने पत्रकारों को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि […]

रामगढ़: रामगढ़ में हालात तेजी से सामान्य हुए हैं. अब कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं आ रही है. पुलिस व प्रशासन इस कांड को लेकर पूरी तरह से चौकस है. सोमवार शाम उपायुक्त के आवासीय कार्यालय में उपायुक्त राजेश्वरी बी और एसपी किशोर कौशल ने पत्रकारों को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि अलीमुद्दीन हत्याकांड में अब तक 10 लोग जेल जा चुके हैं. तीन लोग पूर्व में जेल जा चुके थे. छोटू वर्मा व दीपक मिश्रा ने सोमवार को रामगढ़ के सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. वहीं, एसपी ने बताया कि घटना के संबंध में पांच अप्राथमिकी अभियुक्तों को भी जेल भेजा गया है.

जिनमें विक्की साव, रोहित ठाकुर, उत्तम राम, कपिल ठाकुर व सिकंदर राम हैं. पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले सभी लोगों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. वर्तमान में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा घटना में शामिल पांच और लोगों की पहचान की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >