ठेकेदार की लापरवाही से 10 दिन से जरजरा में जलापूर्ति ठप

ठेकेदार की लापरवाही से 10 दिन से जरजरा में जलापूर्ति ठप

प्रतिनिधि, उरीमारी

सीसीएल कॉलोनी जरजरा में जलापूर्ति व्यवस्था 10 दिन से ठप है. वाटर सप्लाई की मेन लाइन क्षतिग्रस्त होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है. दरअसल, इस कॉलोनी में नाली निर्माण का काम ठेकेदार लालधारी साव को मिला था. करीब 25 मीटर नाली निर्माण के लिए गड्ढा खोदने के लिए जेसीबी मशीन लगायी गयी. इसी मशीन से सीसीएल वाटर सप्लाई की मेन लाइन उखड़ गयी. पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय महिलाओं ने ठेकेदार से मरम्मत की मांग की. आश्वासन देने के बाद भी ठेकेदार ने अगले तीन-चार दिन तक मरम्मत का काम नहीं कराया. जब स्थानीय महिलाओं ने ठेकेदार को फिर से घेरा, तब उसने प्लास्टिक का पाइप लगा कर व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया, लेकिन पुन: महिलाओं ने प्लास्टिक पाइप लगाने का विरोध किया. कहा कि प्लास्टिक का पाइप कुछ ही दिन में सड़ जायेगा, इसलिए पूर्व की ही तरह लोहे का पाइप लगाने का काम हो. करीब 10 दिन बीतने के बाद भी पाइप लाइन की मरम्मत नहीं हुई है. महिलाओं का कहना है कि पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है. दो-तीन किलोमीटर दूर नदी से पानी लाना पड़ रहा है. जबकि टूटी पाइन लाइन से रोजाना हजारों लीटर पानी बह कर बर्बाद हो रहा है. इस कॉलोनी में करीब 40 घर है. इधर, इस मामले में ठेकेदार लालधारी साव से बात करने पर उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया. लोहे का पाइप लगाने से इंकार किया है. हालांकि, प्रबंधन ने कहा कि ठेकेदार ने गलत किया है. उसे लोहे का पाइप लगाना चाहिए. पाइप लगाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दे दिया गया है. मौके पर पार्वती देवी, आशा देवी, राजो देवी, गुड़िया देवी, नीतू देवी, सोनी देवी, काजल देवी, परवा देवी, लीलावती देवी, जमुना देवी, दशमी देवी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी, गणेश मांझी उपस्थित थे. महिलाओं ने कहा कि आगे वह परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.