रामगढ़ में सुबह से ही मौसम रहा ठंडा, बूंदाबांदी से लोगों को मिली गर्मी से राहत

Ramgarh Weather News: तेज धूप और उमस के बाद आज रामगढ़ जिले में सुबह से मौसम ठंडा और सुहाना बना रहा. हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh Weather News: झारखंड के रामगढ़ जिले में आज सुबह से ही रामगढ़ में मौसम सामान्य और हल्का ठंडा बना रहा. तेज धूप और उमस का असर आज उतना देखने को नहीं मिला, जिससे लोगों को सुबह से ही राहत महसूस हुई.

9 बजे के बाद शुरू हुई बूंदाबांदी

करीब 9 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जिससे मौसम में और बदलाव देखने को मिला. बारिश की हल्की फुहारों ने वातावरण को और सुहाना बना दिया.

गर्मी से मिली आंशिक राहत

मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली. तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

आगे भी मौसम में बदलाव की संभावना

मौसम के इस रुख को देखते हुए आने वाले दिनों में और बदलाव की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों को और राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: पिनराई विजयन पर ED की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड में वामदलों का देशव्यापी आंदोलन, 29 मई से प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >