रांची में सियासी घमासान शुरूः विधानसभा पहुंचे देवेंद्र महतो, जगन्नाथपुर मंदिर के पास 3 लेयर बैरिकेडिंग

रांची में जेपीएससी परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया है. छात्र विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े, वहीं भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है.

रांचीः झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के तीसरे दिन आज जेपीएससी परीक्षा विवाद को लेकर छात्र आंदोलन के साथ राज्य का सियासी पारा भी चढ़ गया है. विधानसभा मॉनसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है, लेकिन सदन में विपक्षी दल भाजपा का एक भी विधायक शामिल होने नहीं पहुंचा. सभी विधायक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन करने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

डिटेन में बीजेपी नेता

ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में अब ED की एंट्री, PMLA के तहत केस दर्ज

बैरिकेडिंग तोड़ते आगे बढ़े आंदोलनकारी छात्र

दूसरी ओर, जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में आंदोलनकारी छात्रों ने विधानसभा घेराव मार्च के लिए झारखंड विधानसभा की ओर कूच किया है. प्रशासन ने छात्रों को रोकने के लिए विधानसभा के चप्पे-चप्पे पर बैरिकेडिंग करने के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है. हालांकि, छात्र बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं.

आंदोलन करते छात्र

छात्रों के आक्रोश और विधानसभा घेराव को देखते हुए जगन्नाथपुर मंदिर के समीप वाहनों से बैरिकेडिंग की गई है. यहां पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाटर कैनन वाहन भी तैनात किए गए हैं. इसके अलावा, विधानसभा की ओर जाने वाले मार्ग पर तीन लेयर में बैरिकेडिंग की गई है.

बैरिकेडिंग पार करते छात्र

देवेंद्र महतो को समर्थकों ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया विधानसभा

JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो भी विधानसभा परिसर पहुंचे. JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच उनके पहुंचने से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं. विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. देवेंद्र नाथ महतो एंबुलेंस से विधानसभा के लिए रवाना हुए थे, लेकिन जगन्नाथपुर मंदिर के पास उन्हें रोक दिया गया. इसके बाद उनके समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठाकर वहां से विधानसभा तक पहुंचाया. इस दौरान देवेंद्र नाथ महतो के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर भी नजर आई.

देवेंद्रनाथ महतो

शिबू सोरेन की तस्वीर लिए प्रदर्शन करते दिखे देवेंद्र महतो

JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच ड्रोन कैमरे से प्रदर्शन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो भी प्रदर्शन में शामिल हुए. वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Vidhan Sabha March Live: देवेंद्र महतो एंबुलेंस से विधानसभा रवाना, भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >