मूसलाधार बारिश ने खोली पतरातू की पोल, भगत सिंह चौक की दुकानों में घुसा नाले का पानी; सड़क बनी तालाब

पतरातू में लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था को ठप कर दिया. भगत सिंह चौक के पास दुकानों में नाले का पानी घुसने से दुकानदार और राहगीर परेशान हो गए. अतिक्रमण और जर्जर पुलिया जैसी समस्याएं जलजमाव का कारण बन रही हैं.

पतरातू से अजय कुमार तिवारी की रिपोर्ट

पतरातू: रामगढ़ के पतरातू में मंगलवार को हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने पतरातू की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. बारिश के बाद भगत सिंह चौक के आसपास की कई दुकानों में नाले का पानी घुस गया. इससे दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के किनारे नाला बहुत संकरा है. इस कारण बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़क पर बहने लगा. इससे सड़क पर जलजमाव हो गया और लोगों को पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ा.

बारिश के कारण स्टेशन रोड, ब्लॉक चौक और प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क के मुहाने पर भी भारी जलजमाव हो गया. सड़क पर पानी जमा रहने से प्रखंड एवं अंचल कार्यालय आने-जाने वाले कर्मियों, ग्रामीणों और आम राहगीरों को परेशानी हुई. प्रखंड कार्यालय जाने वाले एक कर्मचारी को पानी भरे रास्ते से गुजरने में 30 मिनट से अधिक का समय लगा. कई स्थानों पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों को जलजमाव के बीच से काफी देर तक गुजरना पड़ा.

भगत सिंह चौक के पास नाले पर अतिक्रमण: जल निकासी में बाधा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि भगत सिंह चौक के समीप नाले की जमीन पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी का रास्ता काफी संकरा हो गया है. सड़क के दोनों ओर नाली और सड़क की जमीन पर दुकान-मकान बनाये जाने से नाले की चौड़ाई कम हो गयी है.

स्थानीय दुकानदार रमेश साहू ने बताया, "नाले की चौड़ाई कम होने की वजह से बारिश का पानी सड़क पर फैल जाता है. इस बार तो हद हो गई, पानी सीधे दुकानों में घुस गया."

लोगों का कहना है कि नाले की पर्याप्त चौड़ाई नहीं रहने के कारण तेज बारिश में पानी का बहाव बाधित हो जाता है और नाले का पानी सड़क तथा आसपास की दुकानों में घुस जाता है.

यह भी पढ़ें: बारिश से पतरातू डैम का जलस्तर उफान पर, 4 फाटक खुले; 1330 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

जर्जर पुलिया और कचरा: जलजमाव के दोहरे कारण

स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य सड़क पर बनी पुरानी पुलिया भी जर्जर है. इसके अलावा पुलिया के आसपास कचरा जमा रहने के कारण पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है. तेज बारिश होने पर पानी तेजी से निकल नहीं पाता और सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन जाती है.

समस्या की जड़ अतिक्रमण और जर्जर पुलिया हैं, जिनके स्थायी समाधान के बिना हर बारिश में यही हाल होगा. ग्रामीणों ने नाले से अतिक्रमण हटाने, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और जर्जर पुलिया के स्थान पर नयी पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है. स्थानीय निवासी सुरेश महतो ने कहा, 'बारिश आते ही यहां जलजमाव की समस्या शुरू हो जाती है. जब तक नाले को ठीक नहीं किया जाएगा और पुलिया का निर्माण नहीं होगा, तब तक यह परेशानी बनी रहेगी.' लोगों का कहना है कि जब तक जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक हर तेज बारिश में भगत सिंह चौक और आसपास के लोगों को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: Bano-Hatia Train: अब रांची आना-जाना हुआ आसान, बानो के लिए शुरू हुई सीधी ट्रेन; जानें पूरा Time Table

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >