जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

छतरपुर. थाना क्षेत्र के सहरसवा गांव के 45 वर्षीय रामलगन यादव की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी. घटना रविवार शाम की है. जानकारी के अनुसार रामलगन यादव बाहर रहकर मजदूरी करता था. दो दिन पूर्व दिनादाग स्थित ससुराल में शादी में शामिल होने गया था. परिजनों ने बताया कि शादी के बाद उसने पत्नी को घर वापस साथ चलने को कहा. जिसे लेकर पति-पत्नी में अनबन हो गयी. आवेश में आकर रामलगन यादव ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी. घटना के बाद ससुराल के लोगों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल भर्ती कराया. गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया. जहां इलाज के के दौरान मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >