तीन लाख ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

तीन लाख ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

मेदिनीनगर. पलामू जिले के पड़वा थाना की पुलिस ने 26 वर्षीय मुमताज खान को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है. ब्राउन शुगर की बाजार कीमत करीब तीन लाख बतायी जाती है. पूछताछ में आरोपी मुमताज खान ने पुलिस को बताया की 64.3 ग्राम ब्राउन शुगर को बेचने के लिए करीब 106 पुड़िया बनाया जाना था. प्रत्येक पुड़िया 2700 में बेचा जाता था. एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माधुरी जंगल के आसपास एक व्यक्ति अवैध ब्राउन शुगर बेचने आता है. जिसके बाद छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम में शामिल पुलिस माधुरी जंगल के पास पहुंची, तो एक संदिग्ध व्यक्ति दिखायी पडा. पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा. इसके बाद पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया. उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर का बरामद किया गया. 15 पुड़िया ब्राउन शुगर का वजन साढ़े नौ ग्राम था. इसके बाद अलग से उसके पास 54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. नगद 12 सौ रुपए भी बरामद किया गया है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह गढ़वा से ब्राउन शुगर लाकर पड़वा व मेदिनीनगर के अन्य क्षेत्रों में बेचने का काम करता है. छापेमारी में पुलिस उपाध्यक्ष डीएसपी राजीव रंजन, पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शंकर राम, आरक्षी विनोद सिंह, ओम प्रकाश राम व शिवेंद्र कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >