मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के कचहरी ओवरब्रिज के नीचे से मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में 26 वर्षीय जुम्मन मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जुम्मन मियां लातेहार जिला के मनिका थाना के बरवाडीह का रहनेवाला है. शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि जुम्मन ओवर ब्रिज के नीचे से हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक गाड़ी संख्या जेएच 03 एफए 0344 को पैदल लेकर जा रहा था. देर रात को गश्त कर रहे टाइगर के जवानों ने उसे रोक कर पूछताछ करना शुरू किया. जब कड़ाई से उससे पूछताछ की गयी. तो उसने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी करके ले जा रहा था. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मोटरसाइकिल में लगा नंबर प्लेट फर्जी मालूम होता है. इसकी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >