आपके रक्त से दूसरे को मिलती है नयी ज़िंदगी : सुनील

आपके रक्त से दूसरे को मिलती है नयी ज़िंदगी : सुनील

हुसैनाबाद़ मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. बीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने शिविर का उदघाटन किया. उन्होंने स्वयं रक्तदान कर शिविर शुरू कराया. बीडीओ श्री वर्मा ने बताया कि पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के निर्देश के आलोक में शिविर का आयोजन किया गया है.इसके माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए रक्तदान करना आवश्यक है.धार्मिक दृष्टिकोण से रक्तदान करना पुण्य का कार्य है. आप सबों के द्वारा दिये गये रक्त से किसी व्यक्ति की जान बचायी जा सकती है. नि:स्वार्थ भाव से किया गया रक्तदान मानव सेवा का प्रतीक है.इससे दूसरे के जीवन की उम्मीद बढ़ जाती है. मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है. इसलिए उत्साहित होकर लोगों को रक्तदान करना चाहिए. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके रवि ने कहा कि रक्तदान करने से रक्तदाताओं को स्वास्थ्य लाभ मिलता है.रक्तदान करने वाले व्यक्ति को ह्रदय रोग का खतरा कम होता है. शरीर में आयरन के स्तर को संतुलित करने में भी रक्तदान सहायक होता है. स्वास्थ के दृष्टिकोण से रक्तदान के कई फायदे हैं.यह नये रक्त कोशिकाओं के निर्माण को उतेजित करता है. इससे रक्त संचार सहज रूप में होता है. शिविर में बीडीओ के अलावा अनिल कुमार, मनोज कुमार, जगजीत सिंह, सेराजूसलेकीन उर्फ गुड्डू,नंद किशोर राम,अहमद हुसैन,पप्पू सहित नौ कर्मियों ने रक्तदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >