पटना लौटने के क्रम में ट्रेन से गिरा युवक, मौत

पटना लौटने के क्रम में ट्रेन से गिरा युवक, मौत

हुसैनाबाद. पूर्व मध्य रेलवे के जपला स्टेशन के दातानगर के समीप शुक्रवार को दोपहर करीब 2: 30 बजे पलामू एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसकी सूचना मिलते ही जपला आरपीएफ व स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंचकर युवक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान बिहार के मोतिहारी के 24 वर्षीय उमंग कुमार के रूप में हुई है. पुलिस शव को कब्जे में कर घटना की जानकारी मृतक के मामा पतरातू के अनिल राय को दी.इसके बाद परिजनों को दी गयी. मृतक के मामा ने बताया कि वह गुरुवार को घर से यह कहकर निकला था कि पटना जाना है.उसके पिता बिहार पुलिस में है, जोकि पटना जिला में पदस्थापित हैं. उसका घर बिहार के मोतिहारी में हैं. आरपीएफ पोस्ट के आरक्षी चंदन कुमार ने बताया कि परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >