पुल्र से नीचे गिरने से युवक की मौत

पुल्र से नीचे गिरने से युवक की मौत

पांडू. थाना क्षेत्र के पांडू गांव के पुत्र 24 वर्षीय राजू चंद्रवंशी की मौत पुल से नीचे गिरने से हो गयी. घटना शुक्रवार की शाम 5:30 बजे की बतायी जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राजू शराब की अधिक सेवन करने के बाद बांकी नदी पुल पर बैठा था. अचानक वह पुल से नीचे गिर गया. डाला झरना गांव के कुछ महिलाएं टेंपो पकड़ने पुल पर पहुंची, तो देखा कि एक व्यक्ति पुल के नीचे गिरा हुआ है. आसपास के लोग जानकारी दिया. लोग पहुंचे. राजू चंद्रवंशी के रूप पहचान किया गया, इसके बाद उसके परिजन को सूचना दी गयी. तत्काल परिजनों ने उसे इलाज के लिए पांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य रेफर कर दिया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >