साहित्यकारों ने प्रोफेसर सुभाष चंद्र मिश्रा को दी गयी श्रद्धांजलि

साहित्यकारों ने प्रोफेसर सुभाष चंद्र मिश्रा को दी गयी श्रद्धांजलि

मेदिनीनगर. शाहपुर स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल में बुधवार को शोक सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता श्रीधर द्विवेदी व संचालन कवि राकेश कुमार ने किया. साहित्यिक संस्था हिन्दी साहित्य भारती की पलामू जिला इकाई के तत्वावधन में प्रोफेसर सुभाष चंद्र मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित किया. साहित्यकारों ने दो मिनट का मौन रखकर प्रो मिश्र सर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साहित्यकारों ने शिक्षाविद, लेखक, मोटिवेटर, समाजसेवी, खेल प्रशासक, पर्यावरण संरक्षक, अभिभावक व मानवता व इंसानियत के पुजारी के रूप में याद किया. मौके पर वरिष्ठ कवि श्रीधर प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि जिस प्रकार राजा भोज की मृत्यु की खबर से प्रजा, मंत्री, पंडित सहित चहुंओर मातम छा गया था, ठीक वैसी ही अनुभूति प्रोफेसर सुभाष चंद्र मिश्रा सर के निधन पर हो रही है. संस्था के केंद्रीय कार्यकारिणी मंत्री कवि राकेश कुमार ने कहा कि पलामू में साहित्यिक स्वर्णयुग लाने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभायी. परशुराम तिवारी ने कहा कि गुरुवर मिश्रा सर ने शिक्षाविद की परिधि को विस्तार देते हुए बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों तथा कला व सेवा के सभी क्षेत्रों में व्यापक सकारात्मक प्रभाव डाला. वरिष्ठ कवि रमेश सिंह ने उन्हें साहित्य व इंसानियत के बगीचे को सींचने वाला माली कहा. शायर एमजे अजहर ने उन्हें बड़ी शख्सियत कहकर उनके सानिध्य में बिताये लम्हों को भावुकता से याद किया. शायर अमीन रहबर उन्हें साहित्य व संस्कृति का पैकर व रहनुमा कहते हुए उनके निधन को दु:खदायी बताया. स्कूल के निदेशक विमल कुमार ने कहा कि आज जहां मैं खड़ा हूं,उसमें मिश्रा सर के मार्गदर्शन का बहुत बड़ा योगदान है. डॉ. रामप्रवेश पंडित ने गुरु वंदना के माध्यम से उन्हें नमन किया. सभा में ज्योतिर्विद पंडित विद्यासागर शर्मा,साहित्यकार रतिंद्र नाथ झा,शिक्षक श्यामलाल उरांव, कवयित्री रीना प्रेम दुबे, आचार्य धनंजय पाठक, प्रेम प्रकाश दुबे, विजय पाठक ””””””””द्विज””””””””, विजय ठाकुर, मनीष मिश्र नदंन, सरोज कुमार आजाद, मनोज कुमार मेहता, मनीष भिवानिया, अरविंद कुमार मिश्र, विकास कुमार पाठक ने विचार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >