सामाजिक बदलाव की वाहक बनीं महिलाएं : डीसी

टाउन हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

टाउन हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन प्रतिनिधि, मेदिनीनगर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति टाउन हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया. मुख्य अतिथि पलामू डीसी समीरा एस, विशिष्ट अतिथि उपविकास आयुक्त जावेद हुसैन मौजूद रहे.डीसी समीरा एस ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने जिले की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में समाज के लोगों की सोच बदल रही है और महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है. ऐसी स्थिति में महिलाओं को अपने क्षमता व संकल्प शक्ति के बदौलत आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए. महिलाएं समाज में बदलाव का बने और बेहतरी के लिए कार्य करें. उन्होंने महिला सशक्तीकरण व उनके सर्वांगीण उत्थान पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं संचालित किया है. उन योजनाओं का लाभ लेने की जरूरत है. उन्होंने डायन कुप्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों से आगे आने का आह्वान किया.डीसी ने कहा कि महिलाओं की सुविधा के लिए महिला हेल्पलाइन सेंटर संचालित है. किसी भी तरह की समस्या या परेशानी होने पर महिलाएं हेल्प लाइन के माध्यम से या सीधे जिला प्रशासन से संपर्क कर सकती हैं. प्रशासनिक टीम उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है. उन्होंने जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित किया. जिले के उपविकास आयुक्त जावेद हुसैन ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है. कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण विभाग ने विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाया था. प्रशासनिक अधिकारियों ने स्टॉल का निरीक्षण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >