मेदिनीनगर. सदर थाना क्षेत्र के चियांकी स्थित सलइया टोला में शुक्रवार सुबह में कुआं से 51 वर्षीय शांति देवी का शव पुलिस ने बरामद किया है. महिला चियांकी के सलइया टोला की रहने वाली है. थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कुआं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है. आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच में जुट गयी है. स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार के रात में घर के समीप शादी समारोह चल रहा था. रात करीब दो-तीन बजे तक सभी लोग अपने-अपने घर चले गये थे.
कुएं से मिला महिला का शव, जांच जारी
कुएं से मिला महिला का शव, जांच जारी
