समाज संगठित होगा, तभी धर्म व संस्कृति की रक्षा होगी : सियाराम

शिवाजी मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब

शिवाजी मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब प्रतिनिधि,मेदिनीनगर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में हिंदू समुदाय के महिला, पुरुष व युवाओं ने हिस्सा लिया. अतिथियों ने भारत माता के तस्वीर पर फूलमाला अर्पित करने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया. इससे पूर्व राम श्याम व उमाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में सनातनियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. प्रभु श्रीराम व भारत माता के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा. आयोजन समिति ने अतिथियों को अंग वस्त्र, शस्त्र व शास्त्र देकर सम्मानित किया. मुख्य वक्ता चित्रकूट धाम से पधारे श्री श्री 1008 सियाराम शरण ने हिंदू सम्मेलन के औचित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से हिंदुओं को जगाने और उन्हें संगठित करने का प्रयास किया जा रहा है. इसी उद्देश्य को लेकर देश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. पंचायत स्तर पर सम्मेलन करने की जरूरत है,ताकि हिंदू समाज सनातन धर्म व संस्कृति की रक्षा करने के लिए प्रेरित जागरूक और एकजुट हो सके. उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों ने भारतीय संस्कृति व धार्मिक आस्था के केंद्र पर प्रहार कर तहस नहस करने का प्रयास किया है. हिंदू समाज को कमजोर करने की साजिश चल रही है. ऐसी स्थिति में जब समाज के लोग जागरूक व संगठित नहीं होंगे, तो धर्म व संस्कृति की रक्षा कैसे होगी. उन्होंने प्रतापी राजा मेदिनीराय, भगवान बिरसा मुंडा,नीलांबर पीतांबर, चांद भैरव, फूलो झानो जैसे नायकों की वीरता को याद करते हुए भारत माता की अस्मिता की रक्षा करने का आह्वान किया. आरएसएस के सह क्षेत्र कार्यवाह विनेश जी ने 100 वर्षों के कालखंड में संघ के द्वारा राष्ट्र हित में किये गये कार्यों की जानकारी दी. साथ ही संघ के पंच प्रण (स्वदेशी,सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,नागरिक कर्तव्य व कुटुंब प्रबोधन) पर विस्तार से प्रकाश डाला. सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे आयोजन समिति के अध्यक्ष रामदास साहू ने विषय प्रवेश कराया. कार्यक्रम का संचालन समिति के संयोजक सुरेंद्र विश्वकर्मा व धन्यवाद ज्ञापन सचिव कुमार गौरव ने किया. ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने लव जिहाद से बचाव और सनातन संयुक्त परिवार की महत्ता पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >