सेवइयां की मिठास व इत्र की खुशबू से किया गया स्वागत

सेवइयां की मिठास व इत्र की खुशबू से किया गया स्वागत

मोहम्मदगंज. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. शनिवार की सुबह से ही ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ लगी रही. नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे को गला मिलकर ईद की बधाइयां दी. भजनिया, गोडाडीह, सबनवा,बटौवा, करारिया, सिघना, भाली, रामबांध, कोसीआरा गांव में ईद के अवसर पर सेवइयां खाने व खिलाने का दौर चला. साथ ही इत्र की खुशबू बिखेरी गयी. मौके पर जवानों के साथ मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन, सीओ रणवीर कुमार ने कई गांव का भ्रमण कर शांतिपूर्ण माहौल में ईद मनाने का अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >