शांति व भाईचारा का पैगाम देता है ईद

शांति व भाईचारा का पैगाम देता है ईद

प्रतिनिधि : पाटन पाटन क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. राज्य के वित्त मंत्री एवं छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण कर मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सखुआ, हुरुहंसा, सधपुर, गम्हेथा, कुंदरी, मझौली, बैदाकला, सगुना, भंडार, लोइंगा, सुठा, पड़वा और मझिगांव सहित कई गांवों का दौरा किया. मंत्री किशोर ने ईद पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार समाज में शांति, प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व में अशांति का माहौल है, ऐसे में भारतवासियों को एकजुट होकर रहने की आवश्यकता है. ईद के संदेशों को आत्मसात कर समाज में बेहतर वातावरण तैयार करना ही इस पर्व का उद्देश्य है. इस अवसर पर पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय, किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह सहित अरुण सिंह, भोला सिंह, दयानंद सिंह, रहमतुल्ला अंसारी, मुस्ताक अहमद, सबीहा नाज, कयूम अंसारी, इकबाल अंसारी, विनोद सिंह, अशोक सोनी, मकबूल अंसारी, जैनुल सिद्दीकी, शमशेर आलम, रुस्तम अंसारी, बबलू उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >