करमडीह में श्रीमदभागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ शुरू

करमडीह में श्रीमदभागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ शुरू

प्रतिनिधि : पांडू करमडीह गांव स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में रामनवमी के अवसर पर संगीतमय श्रीमद भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ. कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया प्रियंका सिंह और युवा समाजसेवी अविनाश कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर द्वारिकाधीश मंदिर अयोध्या के संत श्री-श्री 1008 स्वामी रामभद्राचार्य बालयोगी जी महाराज कथावाचक के रूप में उपस्थित रहे.

कथा प्रतिदिन शाम सात बजे से रात दस बजे तक आयोजित होगी. आयोजन 26 मार्च तक चलेगा और 27 मार्च को भंडारे के साथ संपन्न होगा. मुखिया प्रियंका सिंह ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से लोगों की आस्था बढ़ती है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. वहीं अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है और सनातन धर्म को जीवित रखने के लिए ऐसे अनुष्ठान आवश्यक हैं. कार्यक्रम का संचालन जानेश्वर सिंह ने किया. मौके पर जिप सदस्य मीना देवी, सुनेश्वर सिंह, सुदर्शन सिंह, पुकार सिंह, श्यामदास सिंह, उपेंद्र सिंह, कुंडल सिंह, धनंजय सिंह, अरविंद सिंह, गिरेश सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >