मोहम्मदगंज. थाना क्षेत्र के कादल गांव से पुलिस ने अजित कुमार चंद्रवंशी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस, देशी कट्टा,कीपैड मोबाइल,एक बाइक बरामद है. आरोपी की गिरफ्तारी शिलापर गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान किया गया. पुलिस के देखकर युवक भागने के प्रयास कर रहा था. लेकिन जवानों की मदद से वह पकड़ा गया.थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया की गिरफ्तार युवक किसी अप्रिय घटना को अंजाम देना जा रहा था. मौके पर थाना प्रभारी के साथ एएसआइ सुरेंद्र तिवारी, जवान सुमित कुमार पासवान,देव कुमार पाठक,रामजी राम, उपेंद्र कुमार मेहता,रविकांत कुमार,अर्जुन राम सहित कई जवान शामिल थे.