ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा व उनका हक

वित्त मंत्री चेतमा पिकेट का दौरा कर जवानों का हौसला बढ़ाया, कहा

वित्त मंत्री चेतमा पिकेट का दौरा कर जवानों का हौसला बढ़ाया, कहा प्रतिनिधि, पाटन राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बुधवार को क्षेत्र के घोर उग्रवाद प्रभावित इलाकों का सघन दौरा किया.इस दौरान उन्होंने उग्रवाद की मांद माने जाने वाले चेतमा पुलिस पिकेट पहुंचे, जहां उन्होंने तैनात पदाधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान जवानों की समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए वित्त मंत्री ने घोषणा की कि पुलिस पिकेट में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विधायक निधि से 10 कूलर और एक आरओ (वाटर प्यूरीफायर) मशीन लगाई जायेगी.उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में देश की सेवा कर रहे जवानों की सुविधा का ख्याल रखना हमारी प्राथमिकता है.भ्रमण के दौरान मंत्री श्री किशोर पाटन प्रखंड के बुढी, बुका, चेतमा और तिलैया जैसे सुदूरवर्ती गांवों में भी गये. इस दौरान उन्होंने जमीनी हकीकत देखते हुए माना कि रोल गांव से तिलैया सिकनी होते हुए साइन बोर्ड तक और साइन बोर्ड से बुढी गांव तक पक्की सड़क का घोर अभाव है. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आगामी एक-दो वर्षों के भीतर इन सड़कों का निर्माण कराकर क्षेत्र को मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा. दौरे के क्रम में ग्रामीणों ने दशकों से रह रहे होने के बावजूद वन अधिकार पट्टा न मिलने की शिकायत की. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वित्त मंत्री ने मौके से ही पलामू डीएफओ से फोन पर बात की. उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित वन क्षेत्र के पदाधिकारियों से तुरंत सर्वे कराया जाये और जो भी ग्रामीण योग्यता रखते हैं, उन्हें अविलंब वन पट्टा मुहैया कराया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >