अफीम की खेती नहीं करने की ग्रामीणों ने ली शपथ

अफीम की खेती नहीं करने की ग्रामीणों ने ली शपथ

हरिहरगंज. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर पुलिस इंस्पेक्टर सह हरिहरगंज थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को अफीम की खेती रोकने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का संचालन पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार ने किया. ढकचा, कोकरो, पड़रिया, तिलकाटांड व बिचलीटांड गांवों में अभियान चलाया गया. इस दौरान ओपी प्रभारी मंटू कुमार ने ग्रामीणों को अफीम की खेती के दुष्परिणाम और इसके कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अफीम की खेती गैरकानूनी है और इसके लिए कठोर सजा का प्रावधान है. वहीं पुलिस इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि अफीम जैसी अवैध फसल समाज और युवा पीढ़ी दोनों को बर्बाद करती है. ग्रामीणों से अपील की गयी कि वे इस अवैध कार्य से दूर रहें और अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें. अभियान में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे अफीम की खेती नहीं करेंगे और न ही किसी को करने देंगे. मौके पर पूर्व मुखिया युगेश सिंह, अजीत सिंह, धनंजय राम, मंजू देवी, विमला देवी, राधा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >