Palamu: पलामू जिले के मनातू थाना के पदमा पंचायत में मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में आठ साल के नाबालिग सूरज कुमार की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नाबालिक सड़क किनारे खड़ा था. तभी तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर उसे कुचलते हुए चली गई. घायल सूरज कुमार को डॉ राहुल अग्रवाल के अस्पताल में भर्ती कराया. बुधवार की सुबह सात बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. बुधवार को इस घटना के विरोध में मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पदमा चौक पर जमा होकर सड़क जाम कर दी. ग्रामीणों ने दोपहर दो बजे से लेकर शाम चार बजे तक सड़क जाम रखा.
उग्र ग्रामीणों से पुलिस पर ही कर दिया हमला
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस अब तक आरोपी चालक को गिरफ्तार करने में असफल रही है. प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गयी. जब पुलिस जाम स्थल पर पहुंचकर जाम हटाने का प्रयास करने लगी. इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच बहस हो गयी. ग्रामीणों ने मनातू थाना के पुलिसकर्मी पर लाठी डंडे और पत्थर से हमला कर दिया. जिसमें एएसआई हरेश चंद्र यादव और संतोष सिंह घायल हो गये. एएसआई हरेश के सिर और चेहरे पर चोट लगी है. जबकि संतोष सिंह के हाथ में चोट लगी है. दोनों का इलाज चल रहा है.
वाहन और उसके चालक को पहचानते हैं ग्रामीण
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस कार से बच्चे को कुचला है, उसका नंबर JH 01 BV 1111 है. वाहन चालक सोनू कुमार हादसे के बाद मौके से फरार है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गाड़ी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन छोड़कर भाग गया. मृतक सूरज कुमार के परिजन और ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा किये गये हमले में दो एएसआई को गंभीर चोट लगी है. उनका इलाज चल रहा है. एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने कहा कि पुलिस जाम हटाने गयी थी. इसी दौरान जाम कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पुलिस के अधिकारी घायल हो गये.
ये भी पढ़ें…
Kharsawan: अधूरे पड़े 500 बेड अस्पताल का मामला विस में उठा, दशरथ गागराई ने पूछा सवाल
जादूगोड़ा भाटिन माइंस में ठेका मजदूर अड़े हैं अपनी मांग पर, हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
