कुहकुह कला पुलिस पिकेट का ग्रामीणों ने किया घेराव

थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुहकुह कला पिकेट का ग्रामीणों ने घेराव किया.

नौडीहा बाजार. थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुहकुह कला पिकेट का ग्रामीणों ने घेराव किया. आरोप है कि प्रभारी पीएन सिंह के द्वारा कुहकुह कला निवासी उपेंद्र भुइया को गाली गलौज करते हुए मारपीट की गयी है. भुक्तभोगी उपेंद्र भुइया ने बताया कि गांव से एक बारात निकल रही थी. बारात में जाने के लिए मैं अपने दरवाजे पर अपने दो पहिया वाहन के साथ खड़ा था. इस बीच रात्रि गश्ती पर निकले पुलिस बल के साथ पिकेट प्रभारी पीएन सिंह वहां पहुंचे. बेवजह उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. इसमें मेरी नाक पर चोट लगने से काफी खून निकलने लगा. अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इनके द्वारा पूर्व से ही आसपास के ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज किया जाता है. इतना ही नहीं, गांव में आने वाले मेहमानों को पकड़ कर गाली गलौज करते हैं. कुर्सी पर बैठे देख लोगों को देखते ही गाली गलौज करते हैं. महिलाओं ने भी बताया कि दिन या रात में गश्त लगाने निकलते हैं, तो दरवाजे पर बैठी व घर से बाहर निकली महिलाओं से भी रुकवा कर बार-बार नाम पता की पूछताछ करते हैं . इस संबंध में नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है. पूरे मामले की जांच की गयी है, पिकेट प्रभारी के द्वारा कोई मारपीट नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >