प्रतिनिधि : पाटन
सड़क बनते ही टूटने लगी है
किशुनपुर पुलिस पिकेट से डंडई, किशुनपुर बीटी रोड से काली मंदिर होते हुए डिहरिया, किशुनपुर पंचायत भवन से डाढा और जंघासी से कुम्हवा तक चार सड़क मरम्मती कार्य की स्वीकृति राज्य के वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दी थी. शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश भी दिया था. इसके बावजूद ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनते ही टूटने लगी है. बरसात में स्थिति और खराब हो जायेगी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर केवल एक से सवा इंच तक ही कालीकरण किया जा रहा है. इससे बरसात में सड़क पुनः गड्ढों में तब्दील हो जायेगी.