पलामू कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विजय ओझा

पलामू कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विजय ओझा

मेदिनीनगर. पलामू जिले में मार्शल आर्ट्स और कराटे के गौरवशाली भविष्य को देखते हुए कराटे एसोसिएशन ऑफ पलामू का गठन किया गया. रविवार को परिसदन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ. झारखंड शोतोकन स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के ऑब्जर्वर विकास यादव व अधिवक्ता कमलेश कुमार दूबे की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई सर्वसम्मति से सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा को एसोसिएशन का अध्यक्ष व सुमित वर्मन को सचिव बनाया गया. पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का ढांचा भारत सरकार की नयी खेल नीति 2025 के मानकों पर आधारित है. खेल प्रतिभा को विकसित करने के लिए जिले में कराटे का मजबूत संरचना तैयार किया जायेगा. पलामू में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें सही दिशा देने की आवश्यकता है. गठित कमेटी में विभाकर नारायण पांडेय मुख्य संरक्षक, विकास कुमार कोषाध्यक्ष, उदय शंकर दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमित कुमार अग्रवाल व विकास कुमार सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिली. एसोसिएशन का सह सचिव रोहित पाठक व साक्षी वर्मा, तकनीकी निर्देशक आकाश प्रताप व राहुल कुमार को बनाया गया. सुधीर कुमार, नवनीत कुमार सुंदरम संरक्षक और असलम आलम, श्रीकांत सिंह, सतीश कुमार, कमलेश दुबे कार्यकारिणी के सदस्य बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >