वाहन चेकिंग अभियान, हटाये गये ब्लैक शीशे

वाहन चेकिंग अभियान, हटाये गये ब्लैक शीशे

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू के नये पुलिस कप्तान के कड़े रुख के बाद जिले में ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस रेस हो गयी है. एसपी के निर्देश पर सोमवार को मेदिनीनगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. डीएसपी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में मुख्य रूप से चार पहिया वाहनों में लगे अवैध ब्लैक फिल्म और गहरे शीशों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. जांच के दौरान जिन वाहनों में ब्लैक फिल्म पायी गयी, उन्हें मौके पर ही हटवाया गया. इस दौरान राजू तिर्की समेत कई अन्य लोगों के वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाते हुए उन्हें भविष्य के लिए सख्त नसीहत दी गयी. पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा. मौके पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >