पलामू : ऊंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र के लगभग 10 गांव का विद्युतापूर्ति मोहम्मदगंज पावर सब स्टेशन से अनियमित विद्युतापूर्ति किये जाने से उपभोक्ता परेशान है. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत पावर सर्विस स्टेशन का घेराव किया. ग्रामीणों ने बताया कि इसके पूर्व पदाधिकारियों को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया था.
एक महिने के अंदर सभी गांवों को जोड़ा जाएगा
आश्वासन मिला था एक माह के अंदर सब स्टेशन से प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव को जोड़ दिया जायेगा. चार माह बीत जाने के काम नहीं होने पर ग्रामीणों ने बुधवार को पावर सब स्टेशन का घेराव किया. इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से बात कने पर बताया गया कि 20 अगस्त तक कार्य पूरा कर लिया जायेगा. ग्रामीणों ने बताया गया कि सभी स्ट्रक्चर तैयार है, फीडर अलग हो चुका है, पोल तार भी लग चुके हैं, सिर्फ सब स्टेशन से कनेक्शन कर स्विच ऑन करना है. इसके लिए महीनों तक ग्रामीणों को आश्वासन देते आ रहे हैं.
आम जनता विद्युत समस्या से जूझ रही
अधिकारी की मनमानी और लापरवाही के कारण आम जनता विद्युत समस्या से जूझ रही है. ग्रामीणों ने कहा कि 20 अगस्त के बाद स्टेशन से गांवों को जोड़कर नियमित विद्युतापूर्ति नहीं की गयी, तो आंदोलन किया जायेगा. बिजली बाधित रहने से खासकर किसान व व्यवसायियों को काफी परेशानी हो रही है. मौके पर मुखिया अशोक कुमार सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा, राम प्रवेश विश्वकर्मा, अरविंद चौधरी, दयाशंकर विश्वकर्मा, संजीव सिंह, विकास ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे.
