ऊंटारी रोड. थाना क्षेत्र के करकटा व ऊंटारी रेलवे स्टेशन के बीच बांकी नदी के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. घटना की सूचना मिलते ही ऊंटारी रोड थाना कि पुलिस मौके पर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. ऊंटारी थाने के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल पायेगा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात की मौत
ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात की मौत
