सदस्यों की हितों की रक्षा के लिए खड़ी है यूनियन : सचिव

दिवाकर अध्यक्ष व संजीव बने सचिव

दिवाकर अध्यक्ष व संजीव बने सचिव मेदिनीनगर. रविवार को शहर के बाईपास रोड स्थित कार्यालय परिसर में बीएसएसआर यूनियन का द्विवार्षिक सम्मेलन हुआ. इसकी अध्यक्षता दिवाकर पांडेय ने की. झंडोत्तोलन के साथ यूनियन का सम्मेलन शुरू हुआ. अतिथि एफएमआरएआइ के सचिव केडी दा, बीएसएसआर यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष सुब्रत विश्वास ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद अतिथियों व यूनियन के सदस्यों ने शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया. एफएमआरएआइ के सचिव केडी दा ने सम्मेलन के उद्देश्य और बीएसएसआर यूनियन के सांगठनिक ढांचा की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि सदस्यों के हितों की रक्षा करने के लिए यूनियन मजबूती के साथ काम कर रही है. उन्होंने केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के बारे में जानकारी दी. साथ ही चार लेबर कोड को वापस लेने, दवा एवं विक्रय प्रतिनिधियों के लिए काम की नियमावली तय करने, सरकारी अस्पतालों में सभी रिप्रेजेंटेटिव का प्रवेश सुनिश्चित करने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा किया. यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष सुब्रत विश्वास ने कहा कि कंपनियां दवा व विक्रय प्रतिनिधियों को बेवजह परेशान करते हैं. जीपीएस व जियो टैगिंग के माध्यम से कर्मचारियों की प्राइवेसी का उल्लंघन किया जाता है, जो उचित नहीं है. उन्होंने यूनियन के सदस्यों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उचित मार्गदर्शन किया. यूनियन के सचिव संजीव कुमार मिश्रा ने दो वर्षों के कामकाज का रिपोर्ट प्रस्तुत किया. इसी तरह कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने द्विवार्षिक लेखा जोखा का रिपोर्ट प्रस्तुत किया. इस रिपोर्ट पर विचार करते के बाद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से रिपोर्ट पारित कर दिया. दो वर्षों के लिए यूनियन के पदाधिकारियों का चयन किया गया. सर्वसम्मति से दिवाकर पांडेय अध्यक्ष, संजीव कुमार मिश्रा सचिव, विकास कुमार सिंह कोषाध्यक्ष और अरविंद कुमार को यूनियन के उपसचिव के रूप में चयन किया गया. इस तरह 15 सदस्य कमेटी का गठन किया गया. सम्मेलन में अरविंद कुमार,ओमप्रकाश गुप्ता, दयानंद पाठक, दीपक कुमार झा, कृष्णकांत मिश्रा, शंभू कुमार सुमन, विकास कुमार पांडेय, अवधेश कुमार, प्रतीक कुमार सिंह, दशरथ प्रसाद, मृत्युंजय कुमार दुबे, हरीश कुमार पांडेय, मनीष कुमार दुबे, आशीष कुमार पाठक, विनोद कुमार प्रसाद, रोशन कुमार सहित कई सदस्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >