कट्टा व गोली के साथ दो युवक को गिरफ्तार

सूचना के आधार पर पुलिस ने पकड़ा

पड़वा. पड़वा थाना पुलिस ने सोमवार को छापामारी कर देसी कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ घूम रहे हैं. इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गयी. जिसके बाद पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गयी. इस दौरान कठौतिया सिक्का के प्रवेश सिंह व रितेश सिंह की तलाशी ली गयी. तलाशी में प्रवेश सिंह के पास से एक देसी कट्टा व मोबाइल व रितेश सिंह के पास से दो जिंदा गोली व मोबाइल बरामद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >