ओझा गुनी के आरोप में भिड़े दो पक्ष, मारपीट में कई घायल

थाना क्षेत्र के खरवारडीह गांव के ढाब में सोमवार की सुबह दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई.

छतरपुर. थाना क्षेत्र के खरवारडीह गांव के ढाब में सोमवार की सुबह दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया. गंभीर स्थिति देखते हुए मेदिनीनगर एमएमसीएच में रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खरवारडीह गांव के ढाब में महेश्वर यादव व राजेंद्र यादव किसी मामले को लेकर आपस में भिड़ गये. दोनों पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से एक – दूसरे पर हमला कर दिया. इस संबंध में प्रथम पक्ष के चंद्रदेव यादव ने बताया कि उसके गोतिया राजेंद्र यादव रविवार की सुबह ओझा गुनी का आरोप लगा कर गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से महेश्वर यादव, शिवराज यादव, चंद्रदेव यादव, मनराज यादव, प्रदीप यादव, अभिषेक कुमार, अनीता देवी पर हमला कर दिया. जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दूसरे पक्ष के सुदामा यादव ने बताया कि रास्ता विवाद को लेकर महेश्वर यादव और उनके परिजनों ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया. जिसमें सुदामा यादव, राजेंद्र यादव और बचिया देवी घायल हो गयी. इस मामले में थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है. लेकिन किसी पक्ष के द्वारा घटना का लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >