पीपरा में ओवरलोड बोल्डर लदे दो हाइवा जब्त

सुल्तानी मोड़ एनएच-139 के सर्विस रोड पर पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान

सुल्तानी मोड़ एनएच-139 के सर्विस रोड पर पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान प्रतिनिधि, हरिहरगंज पीपरा थाना पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर ओवरलोड बोल्डर लदे दो हाइवा जब्त किये हैं. थाना प्रभारी बिमल कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई सुल्तानी मोड़ एनएच-139 के सर्विस रोड पर की गयी. जांच के दौरान संदेह होने पर दो हाइवा ट्रकों को रोककर कागजातों की जांच की गयी. इस दौरान पाया गया कि दोनों ट्रकों में क्षमता से अधिक बोल्डर लदा था और उनके पास पर्याप्त दस्तावेज भी नहीं थे. पुलिस ने तत्काल हाइवा (जेएच 01 जीएफ 8122) और (जेएच 01 एफएक्स 4988) को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) को दे दी गयी है. डीएमओ से जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र में अवैध खनन और बिना चालान बोल्डर व स्टोन चिप्स की ढुलाई करने वाले संचालकों में हड़कंप है. थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और अवैध खनन रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >