बाइक दुर्घटना में दो घायल, स्थिति गंभीर

बाइक दुर्घटना में दो घायल, स्थिति गंभीर

पाटन. पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के अलग- अलग दो बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों दुर्घटना शनिवार शाम करीब 6.30 बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार पहली दुर्घटना पाटन नावाजयपुर मुख्य मार्ग पर बलगड़ा के पास की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि नावाजयपुर के कोल्हुआ के राजमोहन भुइयां पाटन थाना क्षेत्र के टंडवा गांव अपनी बेटी के घर जा रहा था. इसी बीच वह जैसे ही बलगड़ा के पास पहुंचा उसका बाइक अनियंत्रित हो गया. जिसमें वह गिर गया और बेहोश हो गया. जिसे ग्रामीणों ने दूसरी बाइक से पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेज रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा आ रही बाइक व उसके बीच सीधी टक्कर हो गयी. इसमें रितेश पांडेय व राजमोहन भुइयां गिर गए. जिससे राजमोहन भुइयां की और भी स्थित गंभीर हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >