815 किलो डोडा के साथ दो गिरफ्तार

815 किलो डोडा के साथ दो गिरफ्तार

मेदिनीनगर. पलामू जिले के नौडीहा बाजार पुलिस ने 815 किलोग्राम अवैध डोडा के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि बरामद डोडा का कीमत स्थानीय बाजार के मुताबिक करीब 28 लाख से अधिक है. छतरपुर एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि छतरपुर व नौडीहा बाजार थाना की सीमा से सटे जवाड़ के जंगल में अवैध डोडा की खरीद, बिक्री व परिवहन किया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया.इस दौरान जंगल की ओर से (जेएच 03 एएस 1622) बाइक पर सवार दो व्यक्ति को देखा गया. बाइक के पीछे पिकअप (बीआर 26 जीसी 3661) गाड़ी आ रही थी. पुलिस बाइक सवारों से पूछताछ करने लगी. इस क्रम में पिकअप का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़ फरार हो गया. पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाशी ली. इस दौरान 60 बोरा में रखा करीब 815 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया.पुलिस ने वाहन सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. नौडीहा बाजार थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >